-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
इमरती देवी ने क्षेत्र के विकास के लिए विधायकी छोड़ी : तोमर
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में 15 वर्षो में जो कार्य हुआ वह पिछले 50 सालों में कभी नहीं हुआ। आप सभी विकास के साक्षी रहे हैं। अगर कोई खानदानी होता है तो वह जनता के साथ हुए विश्वासघात को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। श्रीमती इमरती देवी ने वही अपनी विधायकी छोड़कर किया। पद मिलने के बाद कोई किसी के कहने पर इस्तीफा तक नहीं देता है। श्रीमती इमरती देवी ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए और जनता के विश्वास की रक्षा के लिए विधायकी को ठोकर मार दी।
यह बात केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने डबरा में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित नवमतदाता सम्मेलन एवं विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही।
कोई नहीं जानता कमलनाथ ने 15 महीनों में क्या किया
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि एक तरफ श्री शिवराजसिंह चौहान और दूसरी तरफ कमलनाथ है। अगर आपसे पूछा जाए कि शिवराज जी ने मध्यप्रदेश के लिए क्या किया तो सरकार द्वारा किए गए कार्यो की उपलब्धियां आप कई घंटे बता सकते हैं। परंतु दूसरी तरफ कमलनाथ ने 15 महीने में क्या किया यह कोई नहीं बता सकता है। कमलनाथ की उपलब्धि तो दूर 2003 से पूर्व दिग्विजय सिंह की सरकार में भी मध्यप्रदेश बीमारू राज्य कहलाता था। कांग्रेस के लोगों के पास बताने के लिए यूपीए सरकार की भी उपलब्धि नहीं है। कांग्रेस के नेताओं में विकास की कोई सोच नहीं है और उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गयी है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है।
आपका एक वोट प्रदेश सरकार को स्थायित्व देगा
केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि ये मध्यप्रदेश की दशा और दिशा को तय करने वाले चुनाव हैं, जिसमें फैसला आप को करना है। भाजपा को दिया आपका एक वोट पार्टी प्रत्याशी श्रीमती इमरती देवी को तो मिलेगा ही,वह वोट प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को विकास के लिए स्थायित्व देगा जिससे केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को ताकत मिलेगी। यही ताकत भारत को दुनिया का श्रेष्ठ राष्ट्र बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमें परिश्रम की पराकाष्ठा करके क्षेत्र के विकास के लिए श्रीमती इमरती देवी को विजय बनाना है। श्री तोमर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार अपने कर्मा से गिर गई। प्रदेश में विकास कार्य ठप्प थे। भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार के आते ही विकास कार्य फिर से प्रारंभ किये गये। कांग्रेस के पास कुछ बताने को नहीं है, इसलिए वे ऊटपटांग बयानबाजी कर रहे हैं। महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। महिलाओं का अपमान कांग्रेस की संस्कृति है।
इस अवसर पर सांसद श्री विवेक शेजवलकर, प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे, श्री वीरेन्द्र राणा, श्री बिट्टू भाई, श्री कुलदीप यादव, श्री विवेक शर्मा, श्रीमती कृष्णा गुर्जर,श्री चन्द्रप्रकाश मिश्रा सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply