-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
इमरती देवी को आयटम कहने पर आयोग ने कमल नाथ को स्टार प्रचारक से हटाया
पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा मंत्री इमरती देवी को चुनाव प्रचार के दौरान आयटम कहने पर चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें कांग्रेस के स्टार प्रचारक की सूची में से हटा दिया है। अब वे जो चुनाव सभा लेंगे वह प्रत्याशी के चुनावी खर्च के रूप जोड़ा जाएगा। चुनाव आयोग के इस फैसले को लेकर भाजपा ने कहा कि इससे देश में आदर्श अाचार संहिता के उच्च मापदंड स्थापित होंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने केन्द्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्टार प्रचारक दर्जा छीन लिए जाने का फैसला देश में चुनावों के मामले में नजीर बनेगा। जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के नेता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ स्वयं पूरे उपचुनाव के दौरान भाषा का संयम खोते हुए अनैतिक एवं अभद्र भाषा का लगातार उपयोग कर रहे थे, उससे मध्यप्रदेश एवं राजनैतिक व्यवस्था की प्रतिष्ठा धूमिल होती जा रही थी।
श्री सबनानी ने कहा कि श्री शिवराजसिंह चौहान जो मध्यप्रदेश के चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं, उनके खिलाफ अपने उदबोधन में अपशब्दों का उपयोग करना कमलनाथ जी का शगल बन गया था। श्री सबनानी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस रवैये के विरोध में भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल 28 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज कराकर आया था, जिसके आधार पर निर्वाचन आयोग ने उक्त फैसला लिया है। श्री सबनानी ने कहा कि हमारा विश्वास है कि मध्यप्रदेश में आने वाले समय में भी सभी दल मिलकर मर्यादा एवं आचरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।




Leave a Reply