-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
इंदौर में कोकिलाबेन अस्पताल बनाने वाली BCM रियल एस्टेटः आयकर के छापे
मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में अनिल अंबानी के कोकिलाबेन अस्पताल को बनाने वाली बीसीएम रियल एस्टेट कंपनी के देशभर के 45 ठिकानों पर आयकर के छापे मारे गए हैं। कोकिलाबेन अस्पताल का पिछले महीने ही फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोकापर्ण किया था।
जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने प्रमुख रूप से बीसीएम रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट की जमीन और उसकी प्रापर्टी बेचे जाने के दस्तावेजों के अंतर को मद्देनजर रखकर कार्र्वाई की है। इस बीसीएम रियल एस्टेट में कई लोगों ने निवेश भी किया है और आयकर की इस कार्रवाई में वे भी घेरे में आ सकते हैं। आयकर ने बीसीएम के इंदौर सहित बंगलुरू, मुंबई, कोलकाता और अन्य जगहों पर छापे की कार्रवाई की है।
ये प्रोजेक्ट एमपी में बीसीएम के
यहां उल्लेखनीय है कि बीसीएम ग्रुप के मध्य प्रदेश में कई प्रोजेक्ट पूर्ण होकर बिक चुके हैं और कुछ अभी चल रहे हैं। हाल ही में उसका कोकिलाबेन हॉस्पिटल इंदौर से नाम जुड़ा है जिसकी जमीन उपलब्ध कराने से लेकर उसे बनाने तक में उनकी बड़ी भूमिका रही है। इंदौर में ग्रुप के बीसीएम प्राइड, बीसीएम पार्क, बीसीएम जोडियक मॉल, बीसीएम हाइट, बीसीएम आर्केड, बीसीएम पैराडाइज, बीसीएम प्लेनेट, बीसीएम सिटी जैसे प्रोजेक्ट चर्चित हैं। एयरपोर्ट-पीथमपुर रोड पर जैनोद की जमीन पर बीसीएम टाउनशिप का काम हो रहा है। बीसीएम ग्रुप में राजेश मेहता, अरुण मेहता, नवीन मेहता, रोहिन मेहता व ऋषभ मेहता मुख्य सूत्रधार हैं।




Leave a Reply