-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
इंदौर जिले में अब तक साढ़े 10 इंच से अधिक औसत वर्षा दर्ज
इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 268.3 मिलीमीटर (साढ़े 10 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 163.1 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 6 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के इंदौर क्षेत्र में 331 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 216 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 296.4 मिलीमीटर, देपालपुर में 341 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 157 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के इंदौर क्षेत्र में 100.7 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 106 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 137 मिलीमीटर, देपालपुर में 222.5 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 249.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।




Leave a Reply