-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
इंदौर: घर का रास्ता भटकी मासूम नंदनी को डायल-100 सेवा ने परिजनों से मिलवाया
जिला इंदौर के थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र से एक स्थानीय व्यक्ति को शिवधाम मंदिर के पास एक 03 वर्षीय मासूम बच्ची अकेली भटकते हुये दिखाई दी । उसने आसपास पूंछा तो कोई पता नहीं चला और बच्ची भी कोई जबाब नहीं दे पा रही थी । व्यक्ति द्वारा मानवता का परिचय देते हुये डायल-100 सेवा को कॉल कर घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को दी तथा पुलिस सहायता माँगी ।
घटना 15-07-2021 की है । राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा सूचना प्राप्ति पर इन्दौर जिले की डायल-100 वाहन क्र.28 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया । डायल-100 एफ.आर.व्ही. मे तैनात सहायक उपनिरीक्षक श्याम जोशी और पायलेट सोनू डोडिया ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर बच्ची को संरक्षण मे लिया और अपने साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने लगे । परिजन की जानकारी नहीं मिलने पर बच्ची को थाना राजेंद्र नगर छोड़ा गया ।बच्ची के परिजन थाना राजेंद्र नगर आने पर सत्यापन एवं पहचान उपरांत बच्ची को उसके परिजन के सुपुर्द किया गया । डायल 100 स्टाफ की तत्परता से मासूम बच्ची नंदनी राठौर उम्र -03 वर्ष निवासी हवा बंगला इंदौर को उसके परिजनों से मिलाया गया ।




Leave a Reply