इंदौर के रिसोर्ट में पति-पत्नी की दो बच्चों के साथ लाश मिलीं

इंदौर शहर के पास स्थित खुड़ैल के क्रिसेंट वाटर पार्क में एक ही परिवार के चार सदस्यों की गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पति-पत्नी व उनके दो बच्चे रिसोर्ट में कमरे किराये से लेकर रुके थे लेकिन रात तक उनमें से किसी की भी गतिविधि नजर नहीं आई तो मैनेजमेंट ने दरवाजा खटखटाकर उन लोगों के बारे में टोह लेने का प्रयास किया और जब दरवाजा नहीं खुला तो मास्टर चाबी से दरवाजे को खोला गया। भीतर का दृश्य देखकर होटल मैनेजमेंट स्तब्ध रह गया और पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जाता है कि इंदौर की अपोलो डीबी सिटी में रहने वाले इंजीनियर अभिषेक सक्सेना आईटी इंजीनियर था और उसकी पत्नी प्रीति घरेलू महिला थी। उनके दो जुड़वां बच्चे अन्नया व अद्वित 14-14 साल के थे। अभिषेक ने एक दिन पहले क्रिसेंट वॉटर पार्क में एक कमरा बुक कराया था और वे परिवार के साथ वहां पहुंचे लेकिन गुरुवार को जब कमरे से नहीं निकले तो होटल प्रबंधन को शक हुआ। उसने स्टाफ की मदद से कमरे का ताला मास्टर चाबी से खोला तो अंदर दोनों जुड़वा भाई-बहन एक पलंग पर मृत हालत में प़डे थे और उनके मम्मी-पापा भी होटल में ही एक स्थान पर मृत अवस्था में पड़े थे।
पुलिस ने जांच के दौरान कमरे में जहरीली दवा की एक शीशी भी बरामद की है। शवों के पास केमिकल पाया है जिसको लेकर कीटनाशक दवा मे प्रयोग किया था। अभिषेक के साथ उनकी बुढ़ी मां भी रहती है जिन्हें घटना के बारे में अवगत कराया गया तो वे हतप्रभ रह गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today