-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
इंदौर के डीएनएस अस्पताल में लिफ्ट के गिरने की घटना, कमलनाथ सहित सभी नेता सुरक्षित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आज इंदौर के डीएनएस अस्पताल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर पटेल की तबीयत देखने जाते के समय लिफ्ट के गिर जाने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण , यह सुरक्षा में बड़ी लापरवाही व चूक ,इसकी जांच हो और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई हो।
इस अस्पताल का निर्माण अभी-अभी हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता लिफ्ट में ऊपर जाने के लिए सवार हुए , तभी लिफ़्ट अचानक धड़ाम से 10 फीट नीचे गिर पड़ी और लिफ्ट में धूल और धुएँ का गुबार भरा गया ,लिफ्ट के दरवाजे लाँक हो गए और करीब 10 से 15 मिनट बाद बमुश्किल औज़ार ढूंढ कर लिफ्ट का लॉक खोला गया। कमलनाथ सहित सभी नेता सुरक्षित है , किसी को भी कोई चोट नहीं आयी है लेकिन यह सुरक्षा में बड़ी चूक व लापरवाही है ,इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए , अस्पताल प्रबंधन पर भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। कमलनाथ जी के साथ इस हादसे के दौरान लिफ्ट में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ,पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ,विधायक विशाल पटेल ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल व उनके सुरक्षा कर्मी सवार थे।




Leave a Reply