इंदौर एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय घोषित, अधिसूचना जारी

कस्टम विभाग ने इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर मंजूरी दे दी है। इंदौर के कस्टम कमिश्नर नीरव कुमार मल्लिक ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। कस्टम एट 1962 और रेगुलेशन 2009 के मुताबिक इंदौर एयरपोर्ट को अधिसूचित किया गया है। सेशन 8 (ए) के अंतर्गत इंटरनेशनल टर्मिनल बिल्डिंग और एयरपोर्ट एपरॉन एरिया को कस्टम एरिया के तौर चिह्नित व अधिसूचित किया गया है।

अब कस्टम विभाग के अधिकारी व टीम एयरपोर्ट के इस क्षेत्र में तैनात रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय उड़ानोंके लिए कार्गो, पैसेंजर बैगेज की लोडिंग-अनलोडिंग से पहले कस्टम की नियम अनुसार जांच की जाएगी। इससे पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दे चुका है। इस दिशा में कस्टम विभाग से अधिसूचना जारी होने के साथ ही अंतिम औपचारिकता भी पूरी हो गई है। अप्रैल से इंदौर से शारजाह के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today