इंटरनेशनल कार्गो की शुरुआत से खुलेंगे प्रदेश की तरक्की के द्वारः शर्मा

इंदौर प्रदेश की कारोबारी राजधानी है और पूरे प्रदेश का व्यापार किसी न किसी रूप में इंदौर से जुड़ा है। ऐसे में इंदौर से इंटरनेशनल कार्गो फ्लाइट की शुरुआत पूरे प्रदेश में किसानों, व्यापारियों की तरक्की के द्वार खोलेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इंदौर से इंटरनेशनल कार्गो की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कही।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर से कार्गो फ्लाइट की शुरुआत करके प्रदेश को बड़ा तोहफा दिया है। इस सेवा के शुरू होने के बाद इंदौर से रोजाना 25 टन माल सीधे विदेशों में भेजा जा सकेगा और वहां से मंगाया जा सकेगा। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश को मिली इस उपलब्धि के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार जताता हूं। उन्होंने कहा कि इंदौर से शुरू हुई कार्गो सेवा न सिर्फ प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देगी, बल्कि नए कृषि कानूनों से किसानों को जो सुविधाएं और अधिकार मिले हैं, वे अपनी फसलों को विदेशों में एक्सपोर्ट करके उनका भी पूरा लाभ ले सकेंगे। श्री शर्मा ने आशा जताई कि कार्गों सेवा का लाभ उठाते हुए प्रदेश और विशेषकर इंदौर क्षेत्र के उद्यमी अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक अपना माल पहुंचा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today