-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
आस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हराया, बड़ा स्कोर का लक्ष्य भी पार
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टी20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच आस्ट्रेलिया ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए चार विकेट से जीत लिया। बड़े स्कोर का लक्ष्य देने के बाद भी आस्ट्रेलिया की टीम ने यह टारगेट अंतिम ओवर की चार गेंद शेष रहते हुए प्राप्त कर लिया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल-रोहित शर्मा की जोड़ी के साथ शुरुआत की लेकिन रोहित मात्र 11 रन तो विराट कोहली दो रन के स्कोर पर ही पैवेलियन वापस लौट गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव के साथ केएल राहुल ने पारी को आगे बढ़ाया और राहुल ने अपने केरियर के दो हजार रन पूरे किए। 35 गेंद में 55 रन और सूर्यकुमार ने 25 गेंद में 46 रन की पारी खेली। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने भी 31 गेंद में नाबाद 71 रनों की पारी खेलकर भारत को 208 रन तक पहुंचाया। आस्ट्रेलिया ने 209 रन के लक्ष्य को छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से खराब क्षेत्ररक्षण हुआ जिसके कारण तीन आसान कैच छूटे। इसी तरह अंतिम ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की कमी भी भारत को खली और यह हार का कारण बना।




Leave a Reply