-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
आशीर्वाद यात्रा का ढोंग न करे, प्रयश्चित यात्रा निकाले और प्रदेश से क्षमा मांगे भाजपा : भूपेंद्र गुप्ता
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने भाजपा की आशीर्वाद यात्रा को बड़ा ढोंग बताया और कहा कि जनता को ठगने के लिए जनता के ही पैसे से मजमा लगाने से बेहतर है कि सरकार जनता के कल्याण के लिये ईमानदारी से काम करे जैसे कमलनाथ सरकार ने किए थे।गुप्ता ने कहा कि आशीर्वाद यात्रा जरूर निकले लेकिन उस यात्रा में यह भी बताया जाए कि कितने लोगों की दवा के अभाव में, आॅक्सीजन के अभाव में, बिस्तर के अभाव में मृत्यु हुई है उन्होंने मांग की कि भाजपा के दिल में अगर एक फीसदी भी जनकल्याण की भावना है तो उन तीन लाख 28 हजार मृतकों के घर जाकर आशीर्वाद मांगे जिनकी 2021 के मात्र 5 महीनों में मौतें हुई हैं।
भाजपा उन 3500 भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर आशीर्वाद मांगे जिनके परिजनों ने कोरोना के कारण अपनी जान गवाई है। भाजपा के गुटीय नेता सिंधिया उन 32000 चयनित शिक्षकों के घर जाकर आशीर्वाद मांगे जिनके नाम पर उन्होंने सौदा करके एक चलती हुई सरकार गिराई थी और सरकार में आते ही किनारा कर लिया। उन लाखों किसानों के घर जाकर आशीर्वाद मांगें जिन्हें डेढ़ गुनी कीमत पर खाद बीज मिल रहा है, उन किसानों के घर जाकर आशीर्वाद मांगें जिन्होंने सरकार से सोयाबीन के बीज खरीदे और वे खेतों में अंकुरित ही नहीं हुए।क्या भारतीय जनता पार्टी उन किसानों के घर जाएगी? जिन्हें खाद के नाम पर राख पकड़ा दी गई है और करोड़ों रुपए की लूट की गई है। क्या भारतीय जनता पार्टी उन 2 लाख शाला त्यागी बच्चों से आशीर्वाद मांगेगी जिनके माता-पिताओं को फिर से प्रदेश से पलायन करना पड़ा है। उन बेरोजगारों से आशीर्वाद मांगेगी जो मध्य प्रदेश में सहारा ढूंढने घर वापस लौटे थे और इसी धरती से उन्हें वापस दूसरे राज्यों में पेट पालने के लिए पलायन करना पड़ा है। उन गरीबों से आशीर्वाद मांगे जिन 5 करोड़ गरीबों को घुना हुआ गेहूं और जानवरों को खाने लायक चावल खूबसूरत झोले में भर कर दिया गया है? अगर इन सब लोगों से आशीर्वाद भाजपा प्राप्त कर सके तो उसे जरूर आशीर्वाद यात्रा निकालना चाहिए।गुप्ता ने कहा कि आज तो घरेलू गैस पर 25 रुपये बढ़ाकर सरकार ने गैस की टंकी देश में सबसे मंहगी कर दी है और आज तो समय प्रायश्चित करने का है, उज्जवला के नाम पर छली गई उन 82 फीसद महिलाओं से माफी मांगने का समय है जो गैस की टंकी भरवा नहीं पा रहीं हैं,उनके घरों तक भी यात्रा ले जाइये। गुप्ता ने कहा कि बेहतर होगा भाजपा इस यात्रा का नाम बदलकर क्षमा यात्रा कर ले प्रदेश के प्रति इतनी ईमानदारी तो उसे बरतनी ही चाहिए।




Leave a Reply