-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, जानिये कौन-कौन थे जूरी में

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2020 के लिए मशहूर फिल्म अभिनेत्री आशा पारेश को दिया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यह घोषणा की और मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 30 सितंबर को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में आशा पारेश को यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देंगी।
गौरतलब है कि सुश्री आशा पारेख एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री, निर्देशक, निर्माता और एक कुशल भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू करते हुए उन्होंने फिल्म ‘दिल दे के देखो’ में मुख्य नायिका के तौर पर अपनी शुरुआत की और 95 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने कटी पतंग, तीसरी मंजिल, लव इन टोक्यो, आया सावन झूम के, आन मिलो सजना, मेरा गांव मेरा देश जैसी मशहूर फिल्मों में अभिनय किया है।
1992 में पद्मश्री मिल चुका है पारेख को
सुश्री पारेख पद्मश्री से सम्मानित हैं जो उन्हें 1992 में दिया गया था। उन्होंने 1998-2001 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के प्रमुख के रूप में भी काम किया है। 52वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के चयन के लिए इस जूरी में फिल्म उद्योग के ये पांच सदस्य शामिल थे:
सुश्री आशा भोसले
सुश्री हेमा मालिनी
सुश्री पूनम ढिल्लों
श्री टी. एस. नागभरण
श्री उदित नारायण
Leave a Reply