-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
आशाओं की हडताल 33 वें दिन भी जारी
आशा उषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आशा एवं आशा सहयोगियों की प्रदेशव्यापी हडताल आज 33 वें दिन भी जारी है। संयुक्त मोर्चा ने अब 10000 रुपये वेतन की केवल एक सूत्रीय मांग को लेकर इसकी घोषणा होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया। हडताल आज भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में आशा एवं सहयोगियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुये प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा विभाग में जमीनी स्तरपर काम करने वाले आशाओं की उपेक्षा की आलोचना की।
आशा उषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के नेताओं ए टी पदमनाभन एवं लक्ष्मी कौरव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा आशा एवं सहयोगियों पर दमनात्मक कार्यवाही के लिये जिले के अधिकारियों को वाट्सप के माध्यम से निर्देश दिये जाने का तीव्र विरोध करते हुये आरोप लगाया कि यह अधिकारी आशाओं की नियुक्ति से लेकर अभी तक लगभग 15-16 वर्षों में आशाओं के वेतन में वृद्धि के लिये शासन को एक पत्र नही लिख पाया, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आशाओं के वेतन सम्बन्धी मांगों के प्रति मांगे गये अभिमत में नकारात्मक ठिपणी भेजा, आज वही अधिकारी आशाओं को शोषण से राहत के लिये जारी इस ऐतिहासिक हडताल को तोडने का प्रयास कर रहे है। संयुक्त मोर्चे ने इस दमन की कार्यवाहियों का डटकर मुकाबला करने का एलान किया।
मोर्चे के नेताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रय स्वास्थ्य मिशन जारी पत्र में आशा एवं सहयोगियों की मुख्य मांग वेतन वृद्धि के सम्बन्ध में एक शब्द लिखने के लिये तैयार नही है, जिसके वजह से हडताल आज भी जारी है, अब उपसंचालक खुद 7 दिन में वेतन सम्बन्धी मांग का निराकरण करने की बात कर रहे है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश की मुख्या, जो वरिष्ट प्रशासनिक अधिकारी हो, उनके अधीन अधिकारियों द्वारा इस तरह हा आचरण हास्यास्पद है।
इंदौर में मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
आज हडताल के दौरान इंदौर में पी सी सेठी अस्पताल कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री को आशाओं ने ज्ञापन सौंपने के लिये दबाव बनाया जहां हडताली आशाओं का लगातार प्रदर्शन जारी है। अंत में जिला प्रशासन ने आशा यूनियन की पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को एयरपोर्ट में ले जा कर ज्ञापन दिलाया और चर्चा करायी। आशाओं ने वेतन वृद्धि को लगातार टाले जाने से प्रदेश भर की आयाओं में लगातार बढ रही आक्रोश से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुये तुरन्त कार्यवाही करने की मांग की। इसी तरह नीमच में आशाओं ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को ज्ञापन देकर आशाओं के शोषण का अंत करने की मांग की।
आशा उषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के नेताओं ए टी पदमनाभन एवं लक्ष्मी कौरव ने प्रदेश की आशा एवं सहयोगियों से आंदोलन जारी रखने की अपील की है। 5 जुलाई सोमवार को डिंडौरी में आशाओं पर विभिन्न धाराओं में झूठी मामाला कायम करने एवं सतना में आशाओं की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने एवं ज्ञापन सौंपा जावेगा।




Leave a Reply