-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आशाओं का आशा एवं सहयोगियों की 24 घंटे का प्रदर्शन चालू
आशा उषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आशा एवं सहयोगियों के वेतन वृद्धि के सम्बन्ध में शासन को भेजे गये प्रस्ताव की मांग को लेकर आज प्रदेश भर में आशा आशा आशा सहयोगियों का आंदोलन व्यापक रूप से जारी। आज प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में आशा एवं सहयोगियों ने की विशाल धरना जारी है जो कल सुबह तक जारी रहेंगे।
प्रदर्शन की मुख्य मांग मिशन संचालकए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ में 24 जून को आशाओं को 10,000 रुपये एवं सहयोगियों को 15,000 रुपये की वृद्धि करने सहित विभिन्न मांगों के संबंध में बनी सहमति के आधार पर शासन को भेजे जाने वाले प्रस्ताव की प्रति यूनियनों को उपलब्ध कराने की है। संयुक्त मोर्चा स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हमें शासन को भेजे जाने वाले प्रस्ताव की प्रति उपलब्ध कराएं तो हम तत्काल विचार विमर्श कर हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लेंगे।
उल्लेखनीय है कि मिशन संचालक एवं संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल के बीच बनी सहमति के आधार पर, राज्य सरकार को प्रषित प्रस्ताव की प्रति यहडताल में शामिल संगठनों को देकर हडताल समाप्त करने की पहल किया जा सकता है। इलेकिन इसके बजाय सरकार या विभाग किसी संगठन, जो हड़ताल में नहीं है, ऐसे संगठन के नाम पर समाचार पत्रों में विज्ञापन निकलवा कर हड़ताल समाप्त होने का अफ वाह फैला कर हड़ताल को कमजोर और समाप्त करने का प्रयास कर रही है। इस प्रयास के बावजूद पूरे प्रदेश में हडताल व प्रदर्शन जारी है।
आशा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के मुख्य पदाधिकारी गण श्रीमती श्रीमती एवं ए टी पदमनाभन ने मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश से आग्रह किया है कि तुरंत प्रस्ताव के प्रति यूनियनों को उपलब्ध करा कर इस हड़ताल को समाप्त करने हेतु पहल करें। नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि अब यह हड़ताल केवल प्रस्ताव की प्रति प्राप्त करने के लिये है, जिसे मिशन संचालक ने रोक कर रखे हुये है, इसके लिए मिशन संचाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश स्वयं जिम्मेदार है।
29 जून को सीहोर और रायसेन से भोपाल के लिये निकलेगी आशाओं की पदयात्रा
संयुक्त मोर्चे के नेताओं ने प्रदेश भर की आशा एवं सहयोगियों से मोर्चा द्वारा लिये गये निर्णय के तहत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिला सीहोर से एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी के जिला रायसेन से 29 जून को निकलने वाले पदयात्राओं को सफ ल बनाने, इस दौरान हड़ताल एवं जिलों में जारी प्रदर्शन को जारी रखने की अपील की है। सीहोर से निकलने वाली पदयात्रा जत्था का नेतृत्व संयुक्त मोर्चा के नेता एवं आशा ऊषा और आशा सहयोगिनी संघ की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कौरव करेगी एवं रायसेन से निकलने वाली जत्था का नेतृत्व मोर्चे का नेता एवं आशा ऊषा और आशा सहयोगी एकता यूनियन (सीटू) के प्रदेश अध्यक्ष ए टी पदमनाभन करेंगे।




Leave a Reply