आरक्षक ने बनाई, ” व्हीकल सैनिटाइजर मशीन “

पुलिस कोरोना ड्यूटी में वाहनों से लगातार आना-जाना करती है जिससे ये वाहन संक्रमण के सबसे ज्यादा वाहक बन सकते हैं। इसे ध्यान में रखकर इंदौर पुलिस के एक आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी ने व्हीकल सैनिटाइजर मशीन बनाई है जिसे डीआईजी इंदौर हरिनारायण चारी मिश्र ने देखकर उसकी सराहना की। एक हजार रुपए का इनाम भी देने की घोषणा की।

कोरोना वायरस के संक्रमण के लिहाज से शहर संवेदनशील क्षेत्र एवं कंटेनमेंट एरिया आदि में ड्यूटी करने एवं वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निरंतर रूप से इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य पुलिस की गाड़ियों को रोजाना इन क्षेत्रों में जाना होता है, जिसके कारण इन गाड़ियों के जरिये भी संक्रमण फैलने की आशंका होती है। इसी का ख्याल रखते हुए कि गाड़ियां के माध्यम से भी पुलिस संक्रमित ना हो और सुरक्षित रूप से अपनी इस चुनौतीपूर्ण ड्यूटी को निरंतर कर सके, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए थाना चंदन नगर के आरक्षक 3158 रामकृष्ण रघुवंशी ने पुलिस की गाड़ियों को सैनिटाइज करने के लिए कुछ करने का सोचा और उन्होंने यूट्यूब एवं विभिन्न जगहों से जानकारी निकालकर वेल्डर को दिशा- निर्देश देते हुए एक व्हीकल सैनिटाइजर मशीन बनाई, जिसकी सहायता से पूरी गाड़ी को चंद सेकंड्स में सैनिटाइज किया जा सकता है।

आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी द्वारा तैयार की गई इस व्हीकल सैनिटाइजर मशीन का डीआईजी इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा आज दिनांक 29/04/2020 को डीआरपी लाइन इंदौर में उद्घाटन किया गया और उन्होंने आरक्षक रामकृष्ण के इस संवेदनशीलता एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि, इंदौर पुलिस के इसी जज्बे से हम इस कोरोना की जंग को जरूर जीतेंगे, यह कहते हुए उन्होंने आरक्षक 3158 रामकृष्ण रघुवंशी को 1000 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। उक्त व्हीकल सैनिटाइजर मशीन को डीआरपी लाइन इंदौर में स्थापित किया गया है जहां पर पुलिस की सभी गाड़ियों को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जावेगा ताकि इस बीमारी के संक्रमण से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today