-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आरएसएस हथियार बनाती हैः डॉ. गोविंद सिंह
मप्र के सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने शनिवार को एक टीवी चैनल को दिए बयान में कहा है कि आरएसएस हथियार, बम और हथगोले बनाती है। अपराधियों को बचाती है। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने उसे जेल से इलाज के नाम पर अस्पताल में रखा और सुख सुविधा मुहैया कराईं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने डॉ. सिंह के बयान की निंदा की है और उन्होंने कहा कि वे शायद सिमी के प्रोग्राम में चले गए होंगे क्योंकि आरएसएस की शाखा में ऐसा कुछ नहीं होता।
डॉ. सिंह ने यह बात भाजपा के प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर दिए जा रहे बयानों पर कही। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा एक हैं। उन्होंने दोनों को दोमुंहे सांप की संज्ञा दी। मंत्री ने कहा कि जब भाजपा सत्ता में नहीं रहती तो नेता आरएसएस में चले जाते हैं। ये लोग आरएसएस से भाजपा और भाजपा से आरएसएस में आते-जाते रहते हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने डॉ. सिंह के बयान पर कहा है कि कांग्रेस नेता हमें नहीं बताएं क्योंकि वे आतंकियों को जिस तरह सम्मानित भाषा से संबोधित करते हैं, सब जानते हैं। डॉ. सिंह के बयान को कोरी गप बताया।




Leave a Reply