आरएसएस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, पालघर में साधुओं के हत्या की सीबीआई जांच की मांग

महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हत्या के मामले में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यभारत प्रान्त के प्रांत संघचालक सतीश पिंपलीकर के नेतृत्व में राज्यपाल लालजी टंडन से एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से साधुओं की हत्या की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लकेर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

आरएसएस के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से कहा कि महाराष्ट्र के पालघर में हिंदू धर्म के 2 साधु कल्पवृक्ष गिरी महाराज तथा सुशील गिरी महाराज और उनके ड्राइवर नीलेश तेलगढ़े की हत्या कर दी गई। वे लोग मुंबई से सूरत की ओर जा रहे थे तब इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पालघर जिले के पास एक षड्यंत्र के तहत सैकड़ों हिंसक लोगों द्वारा हिंदू संतों की गाड़ी को रोका गया। जब हिंदू संतों ने अपना परिचय दिया तो भीड़ द्वारा जानबूझकर उनके साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई। जब वे बचने के लिए कार में छुपे तो कार के अंदर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए और जब वे कार से निकले तो हिंसक क्रूर लोगों द्वारा जानबूझकर उन हिंदू संतो को पीट-पीटकर मार डाला गया।
घटना को दबा रही है महाराष्ट्र सरकार
प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया कि उक्त घटना को संतों की हत्या जानबूझकर हिंदू धर्म को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से तथा बहुसंख्यक समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से की गई है। उक्त संपूर्ण घटनाक्रम एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत अंजाम दिया गया है, जिसके संबंध में निष्पक्ष जांच उपरांत ही वस्तुस्थिति सामने आ सकेगी परंतु वर्तमान में घटना के पश्चात से लगातार महाराष्ट्र की सरकार द्वारा उक्त घटना को एक सामान्य घटना बताने की कोशिश की जा रही है, जबकि उक्त घटना के संबंध में अभी विवेचना पूर्ण नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today