-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आरएसएस चलाएगा भूमि संरक्षण के लिए अभियान
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा देशभर में जमीन और किसान से और अधिक जुडऩे के उद्वेश्य से हिंदु नववर्ष के प्रथम दिवस 13 अप्रैल से पूरे देश में भू-संरक्षण अभियान चलाएगा। इसके तहत सभी गांवों तक पहुंचकर एक भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। भूमि पूजन के बाद किसानों को मृदा संरक्षण के विषय में जानकारी दी जायेगी और उनसे अपने खेतों में उर्वरकों की जगह जैविक खादों का उपयोग बढ़ाकर कृषि में करने के लिए प्रेरित किया जायेगा। पहले चरण में यह अभियान 24 जुलाई को गुरुपूर्णिमा तक चलाया जायेगा।
कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक जयराम पाटीदार ने बताया कि देश की मृदा का बहुत तेजी के साथ क्षरण हो रहा है, जिसे समय रहते बचाना बेहद आवश्यक है, अन्यथा एक समय ऐसा आएगा कि देश के सामने खाद्यान्न का संकट दोबारा खड़ा हो सकता है। इससे बचने के लिए खेतों में रसायनों का उपयोग घटाने और जैविक तरीकों से खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है।
इसी क्रम छतरपुर जिले में भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर किसानों को रसायनों से हो रही खेती के नुकसान समझाएंगे। उन्हें यह बताया जाएगा कि किस प्रकार रासायनिक खेती पहले तो उन्हें ज्यादा उपज का लालच देती है, लेकिन धीरे-धीरे यह उनके ही खेतों की उर्वरता नष्ट करती है। इससे खेतों में प्रति हेक्टेयर उत्पादकता कम होती जा रही है।




Leave a Reply