-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
आरएसएस की समन्वय बैठक 10 से 12 तक रायपुर में
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विविध संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की समन्वय बैठक 10 से 12 सितम्बर तक छतीसगढ़ के रायपुर में आयोजित की गई है। बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, एवं सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के पांचों सह सरकार्यवाह तथा अन्य प्रमुख पदाधिकारी सहभागी होंगे।
भारतीय मजदूर संघ के हिरण्मय पांड्या व बी. सुरेंद्रन, विश्व हिन्दू परिषद के आलोक कुमार व मिलिंद परांडे, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से आशीष चौहान व सुश्री निधि त्रिपाठी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व बीएल संतोष, तथा भारतीय किसान संघ के दिनेश कुलकर्णी, विद्या भारती के रामकृष्ण राव एवं गोविंद महंती, राष्ट्र सेविका समिति से वंदनीया शांताक्का तथा सुश्री अन्नदानम सीताक्का, वनवासी कल्याण आश्रम से रामचंद्र खराडी व अतुल जोग सहित कुल 36 संगठनों के प्रतिनिधिक रूप में कुछ पदाधिकारी इसमें सहभागी होंगे।




Leave a Reply