आयकर कर्मचारियों ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के कर्मचारियों ने आज रैली निकालकर प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण आयकर के ऑफिस के साथ ही फील्ड के कामकाज पर भी असर पड़ा।
आयकर विभाग मप्र-छग की सभी 59 शाखाओं में संयुक्त कार्यवाही परिषद के आह्वान पर गुरुवार को हड़ताल रही। इसका असर होशंगाबाद जिले की पिपरिया तहसील में पिछले दिनों मारे गए छापे के बाद जारी सर्च की कार्रवाई पर भी पड़ा। अब 11अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। वहां आंदोलन की रणनीति का ऐलान किया जाएगा। भोपाल में आयकर कर्मचारियों ने आयकर भवन के पास रैली निकाली और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today