-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आम आदमी पार्टी में सुलह-सफाई की बातचीत विफल हो गई है।
आम आदमी पार्टी में सुलह-सफाई की बातचीत विफल हो गई है। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बढते मतभेद दूर करने के लिए आज एक और दौर की बातचीत की, जो बेनतीजा रही। पार्टी नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट संदेश में कहा कि पार्टी के नेता, योगेन्द्र यादव तथा प्रशान्त भूषण के साथ सुलह नहीं कर सके। पार्टी के एक अन्य नेता आशीष खेतान ने श्री यादव और श्री भूषण पर दोहरी बात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। श्री खेतान ने कहा कि ये दोनों नेता चाहते हैं कि श्री केजरीवाल पार्टी के संयोजक पद से हट जायें जो स्वीकार्य नहीं है। सूत्रों ने बताया कि असंतुष्ट संस्थापक सदस्य श्री यादव और श्री भूषण के बारे में शनिवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मतदान के जरिए फैसला किया जायेगा।




Leave a Reply