-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आम आदमी पार्टी ने धरमवीर गांधी को पार्टी के संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया है।
आम आदमी पार्टी ने धरमवीर गांधी को पार्टी के संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया है। श्री भगवंत मान संसदीय दल के नये नेता बनाए गए हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के करीबी हैं। श्री गांधी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी से योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण को निकाले जाने का विरोध किया था। यह फैसला प्रशांत भूषण, योगेन्द्र यादव, आनंद कुमार और आजित झा को कल रात पार्टी से निकाले जाने के कुछ ही घंटे बाद आया है।
आम आदमी पार्टी ने असंतुष्टों पर कार्रवाई जारी रखते हुए पार्टी के संसदीय दल से धर्मवीर गांधी को आज बर्खास्त कर दिया। श्री गांधी पार्टी के निष्कासित नेता योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण के करीबी हैं। श्री गांधी ने योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण के निष्कासन का कड़ा विरोध किया था। उन्होंने पिछले सप्ताह विरोधी गुट द्वारा आयोजित स्वराज संवाद सम्मेलन में भी अपनी बात रखी थी। आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने श्री गांधी के हटाये जाने को सही ठहराते हुए कहा कि यह फैसला पार्टी के बारे में निर्णय लेने वाले शीर्ष संस्था ने लिया है, जिसका सम्मान करना चाहिए।




Leave a Reply