-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमजन के लिए समर्पित होकर कार्य करें प्रशासनिक अधिकारी- शर्मा
भारतीय प्रशासनिक सेवा (मध्यप्रदेश संवर्ग) 2019 बैच के परीवीक्षाधीन अधिकारियों ने बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा का भ्रमण कर सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा से सौजन्य भेंट की। श्री शर्मा ने चर्चा के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों का मार्गदर्शन भी किया।
इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह, प्रशासन अकादमी की संचालक श्रीमती सोनाली पोक्षे वायंगणकर, प्रशासन अकादमी के संचालक-वित्त श्री नितिन नांदगांवकर के साथ विधानसभा सचिवालय एवं प्रशासन अकादमी के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
परीवीक्षाधीन भाप्रसे अधिकारियों को संबोधित करते हुए सामयिक अध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी को आम जनता के लिए समर्पित होकर अपना कार्य करना चाहिए। उसका ध्येय जनकल्याण, सरकार की प्रत्येक योजना का अपने क्षेत्र में गंभीरता से कार्यान्वयन एवं प्रशासनिक दक्षता के साथ पारदर्शिता होना चाहिए।
श्री शर्मा ने कहा कि आप परीवीक्षापूर्ण होने के बाद प्रदेश में महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व संभालेंगे। इसमें कलेक्टर जैसा महत्वपूर्ण पद भी शामिल होगा। इन पदों पर रहते हुए आपको स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करके स्थानीय आवश्यकता के अनुसार विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देना होगा।
श्री शर्मा ने कहा कि इस दौर में यह भी देखा जा रहा है मेधावी एवं प्रतिभाशाली युवा जब कार्यक्षेत्र में आते हैं तो व्यवहारिक चुनौतियों को देखकर विचलित हो जाते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि एक अधिकारी के रूप में आपको प्रदेश की सेवा पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्यबोध एवं पूर्ण निष्ठा से करना है। चुनौतियों को सहजता से स्वीकार करना है, उनके आगे झुकना नहीं है।




Leave a Reply