-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आप यूथ विंग ने निकली बाईक रैली
20 दिसम्बर को अरविन्द केजरीवाल भोपाल में परिवर्तन रैली करने जा रहे हैं, उसी की जन जागृति के लिए आप यूथ विंग ने प्रदेश के सभी प्रमुख जिलों में बाईक रैली निकाली। भोपाल में भी बाईक रैली निकाली गयी जिसका नेतृत्व दिल्ली के युवा विधायक प्रवीण देशमुख, प्रदेश संगठन सचिव अमित भटनागर व प्रदेश यूथ विंग संयोजक निशांत गंगवानी ने किया।
रैली सुभाष फाटक स्थित प्रदेश कार्यालय से शुरू होकर प्रभात पेट्रोल पम्प चौराहे से रेलवे स्टेशन, भोपाल टॉकीज चौराहा, इक़बाल मैदान, पॉलीटेक्निक चौराहा, न्यू मार्केट, एम. पी. नगर से होते हुए वापस प्रदेश कार्यलय पर समाप्त हूई। इस रैली का मुख्य मकसद 20 दिसम्बर को अरविन्द केजरीवाल की होने वाली रैली को लेकर उत्सुकता बनाना था। इस रैली में सैंकडो बाईकों ने हिस्सा लिया।
प्रदेश संयोजक अलोक अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान अलोक ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है यहाँ युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। दिल्ली में अनेकों ऐसे विधायक हैं जिनकी उम्र 35 वर्ष से कम है और जो दिल्ली सरकार में और दिल्ली के विकास में अहम भूमिकाएं अदा कर रहे हैं। आगामी 20 दिसम्बर की रैली को सफल बनाने में भी युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
उल्लेखनीय है कि इस रैली की शुरूआत में युवाओं की ही टीम द्वारा डांस फॉर डेमोक्रेसी के तहत देशभक्ति के गीतों व 5 साल केजरीवाल पर नुक्कड़ डांस किया जिसको जनता द्वारा बेहद पसन्द किया गया।




Leave a Reply