‘आप” नेताओं ने पैरों में आ रहे बापू के नाम को मिटाया

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर विशेष अभियान चलाया जिसमें स्वच्छ भारत अभियान में स्टेशन की सीढ़ियों पर पैरों में आने वाले स्थानों पर लिखे गए गांधी के नामों को मिटाया।आप युवा शक्ति के प्रदेश संयोजक निशांत गंगवानी ने कहा कि गाँधी का इस प्रकार अपमान अप्रिय व निंदनीय घटना है। ग्वालियर में सत्ता पक्ष के समर्थित संगठन ने गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का मंदिर बनाया और राजधानी में रेलवे स्टेशन पर गांधी के नाम को ऐसे स्थानों पर लिख दिया जिससे उनका नाम लोगों के पैरों में आए। निशांत गंगवानी ने कहा भाजपा सरकार लगातार गांधी व उनके आदर्शों का अपमान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today