-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आप का नया आरोप, छह विधायक को तोड़ने की कोशिश, संपर्क में नहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई लेकिन इसमें शामिल होने के लिए जब विधायकों से संपर्क किया गया तो छह विधायकों से संपर्क नहीं हुआ। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर फिर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि पार्टी को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली सरकार में 62 विधायक हैं और शराब नीति को लेकर सीबीआई के रडार पर आए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को लेकर सरकार पर आए संकट की वजह से मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। विधायक दल की बैठक की सूचना एमएलए तक पहुंचाने की कोशिश में पार्टी को पता चला है कि उसके छह विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर केजरीवाल सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने भाजपा पर फिर पार्टी तोड़ने के आरोप लगाए हैं।
अब तक ऑफर दिए जाने के आरोप लगाए
दिल्ली सरकार और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का दौर सिसौदिया के यहां सीबीआई की छापे मारे के बाद से ही चल रहा है। आप नेताओं ने इसके पहले पांच करोड़ और बीस-बीस करोड़ के भाजपा से विधायकों को ऑफर के आरोप लगाए गए थे। हालांकि विधायकों के संपर्क नहीं होने के आरोपों में अब तक पार्टी ने गायब एमएलए के नाम नहीं उजागर किए हैं।




Leave a Reply