मध्य प्रदेश में कांग्रेस के साथ करीब चार साल से आदिवासियों को लेकर संवेदनशील दिखाई देने लगे हैं और राजनीतिक दलों की इस संवेदनशीलता के बीच अब आदिवासी नेता किसी आदिवासी को ही मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग पर उठाने लगे हैं। पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने आदिवासियों के बीच सभाओं में यह मांग उठाना शुरू कर दिया है। पढ़िये रिपोर्ट।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. जमुना देवी की राजनीतिक विरासत संभाल रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री उमंग सिंगार अब मध्य प्रदेश कांग्रेस के स्थापित नेता बन चुके हैं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में भी सचिव हैं। वे अपनी बात को दबंग तरीके से रखना जानते हैं और इसके लिए किसी भी नेता को सही बात कहने से नहीं चूकते हैं। जमुना देवी की तरह उमंग सिंगार भी दबंग नेता हैं और अपने क्षेत्र में चर्चित भी हैं। सिंघार ने आदिवासियों की सभाओं के बीच मुख्यमंत्री आदिवासी बनए जाने की मांग पिछली कुछ सभाओं में उठाया है। एक सभा में उन्होंने खुद को जंगल का शेर बताते हुए कहा कि जाने कितने केस लगा दिए मगर जंगल का शेर, शेर ही होता है। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते हैं। आदिवासियों से कहा कि वे अपनी नहीं बात नहीं करते क्योंकि भगवान के आशीर्वाद से सबकुछ है। कांतिलाल भूरिया को बनाओ, किसी भी आदिवासी को मुख्यमंत्री बनाओ। सोशल मीडिया और व्हाट्स पर इस अभियान की शुरुआत करने को कहा। फर्जी लोग सीएम नहीं चाहते, आदिवासी मुख्यमंत्री चाहते हैं।
इंदौर नगर में प्रदूषित जल आपूर्ति के घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा कर निष्कर्ष, सुझाव एवं अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय कुमार शुक्ल की अध् - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम–2026 के पहले दिन दावोस में मध्यप्रदेश ने वैश्विक निवेश, नवाचार और सतत विकास के एजेंडे पर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने तकनीक, नवकरणीय ऊर्जा, ए - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनॉमिक दावोस यात्रा के दूसरे दिन प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार श्री मनीष सिंह ने श्रीलंका के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी के चेयरमैन श्री कृष - 20/01/2026
Leave a Reply