-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
“आत्मनिर्भर भारत के रोड मेप” विषय का सोशल मीडिया पर इंटरेक्टिव सत्र का आयोजित
एमएसएमई और स्टार्टअप फोरम भारत द्वारा “आत्मनिर्भर भारत के रोड मेप” विषय पर बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इंटरेक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। सत्र के मुख्य वक्ता ओम प्रकाश सखलेचा, एमएसएमई थे। मंत्री ने एमएसएमई इंडस्ट्री और स्टार्टअप के एक्सपर्ट और फोरम के साथ चर्चा की। मंत्री सखलेचा ने एमएसएमई के सुझावों और समस्याओं को सुना मंत्री ने सुझावों को क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया साथ ही समस्याओ का समाधान भी बताया।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आयोजित सत्र में नई भूमि नीति, क्लस्टर विकास, स्टार्टअप नीति, दोहरा कराधान, भोपाल में 180 करोड़ रुपये के निवेश के साथ टूल रूम की स्थापना, सब्सिडी के मुद्दे, एमएसएमई और स्टार्टअप्स के बीच गठजोड़, औद्योगिक समूहों में विकल्प आधारित छोटे भूखंड आवंटन छूट दर पर पुनर्विचार के साथ जो अब छोटे व्यवसायों के लिए संशोधित किया गया है, सरकार द्वारा (भूमि+कारखाना प्रतिष्ठान)/प्लग एंड प्ले मॉडल में एमएसएमई के स्वामित्व में इक्विटी आधारित भागीदारी/हिस्सा, लाइसेंसिंग शुल्क में कमी/लाइसेंसिंग में क्लस्टर आधारित दृष्टिकोण, पर माननीय मंत्री ने खुलकर चर्चा की और विभिन्न बिन्दुओं पर ध्यानाकर्षण किया।
सोशल मीडिया पर हुई चर्चा में डॉ. सुरजीत सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष, नगर निगम, भोपाल, श्री डी के मित्तल, पूर्व सीईओ (ट्राइडेंट ग्रुप), श्री राजीव अग्रवाल (एएआईएम, अध्यक्ष), श्री आशुतोष राय और श्री सचिन राय Starbru और Ansoz स्टार्टअप टीम, हम साथ है संस्था की डॉ सोनिया और डॉ अनंत सुश्री सुरभि कुलक्षेत्र, निदेशक, डेज़टिगो रेंटल्स प्राइवेट लिमिटेड ने माननीय मंत्री जी से स्टार्टअप और एमएसएमई इंडस्ट्रीज, उद्योगों में हो रहे बदलाओँ सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओ पर विस्तार से चर्चा की। इंटरेक्टिव सत्र का इनक्यूबेशन पार्टनर: क्लिक एलएनसीटी ग्रुप रहा।
ये रहे उपस्थित-
डॉ विजय चौथवाले, राष्ट्रीय प्रभारी विदेश मामलों के विभाग, भारतीय जनता पार्टी, नई दिल्ली और मुख्य संरक्षक, एमएसएमई और स्टार्टअप फोरम- भारत,. श्री मनोज कुमार शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएसएफ, श्री राजीव द्विवेदी, अध्यक्ष म.प्र. अध्याय, सुश्री श्वेता चौकसे, उपाध्यक्ष एम.पी. अध्याय, सीए आशीष बजाज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वैधानिक पंजीकरण और अनुपालन, डॉ अनुराग एस डी राय, संयोजक भोपाल चैप्टर, संपूर्ण भारतवर्ष से फोरम सदस्य, एवं एनआरआई सदस्य (साउथ अफ्रिका और खाडी देशो से) भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग एस डी राय, भोपाल चैप्टर संयोजक, एमएसएमई एवं स्टार्टअप फोरम भारत द्वारा किया गया। अंत में श्रीमती श्वेता चौकसे जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। उन्होंने ऑनलाइन मोड और एफबी लाइव सत्र के माध्यम से उपस्थित सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया, डिजिटल मोड के माध्यम से इस कार्यक्रम से 1000 लोग जुड़े हुए थे। उन्होंने यह भी बताया कि मंच एमएसएमई और स्टार्टअप से संबंधित कार्यक्रमों का नियमित रुप से आयोजन करेगा ताकि स्टार्टअप शुरु करने वाले उद्मी को फायदा मिल सके।




Leave a Reply