-
दुनिया
-
सांची विश्वविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
-
उज़्बेकिस्तान में कोकन अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प महोत्सव में बाग प्रिंट कला का लहराया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
आतंकियों की हिमायत और दलित-आदिवासियों का हक नहीं छीन पा रहे दिग्विजय, इसलिए बौखला गए: VD शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस को किसानों पर अत्याचार करने के लिए एक दिन के लिए क्षमा यात्रा निकालकर माफी मांगना चाहिए. किसानों के साथ अन्याय करने वाले कांग्रेसी न्याय यात्रा की बातें कर रहे. कांग्रेस का चरित्र महिला विरोधी और इतिहास महिला उत्पीड़न का रहा है. कांग्रेस झूठ, भ्रम और गलत तथ्यों के आधार पर परसेप्शन बनाती है. मोदी जी एससी, एसटी को सशक्त बना रहे तो दिग्विजय सिंह को क्यों हो रहा दर्द? दिग्विजय सिंह आतंकियों की हिमायत और दलित-आदिवासियों का हक नहीं छीन पा रहे हैं इसलिए बौखला गए हैं.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस कांग्रेस के लोगों ने किसानों के साथ अन्याय किया, उनके मुंह से न्याय यात्रा की बातें अच्छी नहीं लगतीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मैं यह पूछना चाहता हूं कि मध्यप्रदेश में किसानों को कर्जमाफी के नाम पर धोखा किसने दिया था? प्रदेश के मुलताई में किसानों पर गोलियां किसने बरसाई थी? उस समय कांग्रेस के ही दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे। किसानों पर अत्याचार करने वाली कांग्रेस पार्टी को न्याय यात्रा नहीं, क्षमा यात्रा निकालकर प्रदेश के किसानों से माफी मांगनी चाहिए।
किसानों का जीवन बदल रही भाजपा सरकार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किस तरह झूठ बोलकर किसानों के साथ छल किया था, यह पूरा प्रदेश जानता है। दूसरी तरफ देश और प्रदेश में अगर किसी ने किसानों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है, तो वह हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के लोग एमएसपी की बातें करते हैं, लेकिन वो यह भूल जाते हैं कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए अगर किसी ने गंभीरतापूर्वक काम किया है, तो वह भाजपा की सरकार है। लंबे समय तक कांग्रेस की देश और प्रदेश में सरकारें रहीं, लेकिन वो स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को हमेशा टालती रहीं। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार ने ही मध्यप्रदेश में स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को अक्षरशः लागू किया था। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ की राजनीति और झूठ की ही खेती करना जानती है।
महिला विरोधी रही है कांग्रेस
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को देखना चाहिए कि कांग्रेस का चरित्र हमेशा से महिला विरोधी रहा है और उसका इतिहास भी महिला उत्पीड़न की घटनाओं से भरा रहा है। प्रियंका गांधी को यह देखना चाहिए कि उनकी पार्टी के नेता महिलाओं के बारे में क्या-क्या बोलते रहे हैं, कैसी-कैसी टिप्पणियां करते रहे हैं? कांग्रेस के लोग महिलाओं पर कैसे-कैसे आरोप लगाते रहे हैं, महिलाओं के मामले में कांग्रेस पार्टी का इतिहास क्या रहा है? यह किसी से छिपा नहीं है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के ही विधायक मुरली मोरवाल के बेटे के शोषण की शिकार कांग्रेस की ही एक नेत्री आज भी न्याय मांग रही हैं, क्या प्रियंका जी उन्हें न्याय दिलाएंगी? कांग्रेस के ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगले पर एक महिला नेत्री ने आत्महत्या क्यों कर ली थी? कमलनाथ सरकार के समय सागर में एक दलित बहन के भाई की आप के ही लोगों ने हत्या कर दी थी, उस मामले में क्या हुआ? ऐसी एक नहीं अनेक घटनाएं हैं और अगर सभी की चर्चा की जाए तो घंटों लग जाएंगे।
मध्यप्रदेश को बदनाम करना चाहती है कांग्रेस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नकारात्मक राजनीति कर रही है। वह झूठ, भ्रम और गलत तथ्यों के आधार पर एक परसेप्शन बनाने का प्रयास कर रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश में अगर किसी प्रकार की घटना-दुर्घटना होती है, तो विकृत मानसिकता वाले लोग अगर कोई अपराध करते हैं, तो उसका समर्थन कोई नहीं करता। ऐसे मामलों में कानून अपना काम करता है और अपराधियों को कड़े से कड़ा दंड भी मिलता है। शर्मा ने कहा कि पहली बार मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने ही दुराचारियों को फांसी के फंदे तक पहुचाने के लिए कानून बनाया था। कांग्रेस केवल दुष्प्रचार के जरिए झूठ और नकारात्मकता फैलाना चाहती है, मध्यप्रदेश को बदनाम करना चाहती है। लेकिन मध्यप्रदेश के लोग कांग्रेस की इस हथकंडेबाजी को भली भांति जानते हैं।
तुष्टिकरण के लिए दलितों का हक छीनना चाहते हैं दिग्विजय सिंह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों के प्रति दिग्विजय सिंह को कोई दर्द नहीं है। दिग्विजय सिंह को दर्द इसलिए हो रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश में एससी, एसटी के भाई-बहनों को सुविधा संपन्न बनाने, सशक्त व सक्षम बनाने और उनके जीवन में खुशियां लाने का काम किया है। तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दिग्विजय सिंह को लगता है कि एससी, एसटी को ज्यादा मिला है और मुसलमानों को कम मिल रहा है। वास्तव में ऐसा कहकर दिग्विजय सिंह एससी, एसटी के भाई-बहनों का अपमान कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सरकार बिना किसी भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुस्लिमों को भी मिलता है। लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्यप्रदेश में मुस्लिम बहनों को भी मिल रहा है। ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जो एक आतंकवादी से गले मिलने जाते हैं। ये वही दिग्विजय सिंह हैं जो इंस्पेक्टर मोहनचंद शर्मा की शहादत को फर्जी एनकाउंटर बताकर अपमानित करते हैं। ये वही दिग्विजय सिंह हैं, जो उस आतंकवादी के घर गए थे, जिसे सु्प्रीम कोर्ट ने फांसी की सजा दी थी। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शुरू से तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है और उसके खून में आज भी अंग्रेजों के जींस हैं।
आतंकियों की हिमायत और दलित-आदिवासियों का हक नहीं छीन पा रहे दिग्विजय, इसलिए बौखला गए हैं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिग्विजय सिंह आतंकियों की हिमायत करने के साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति भाई-बहनों का हक छीन कर तुष्टिकरण का प्रयास कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह के इस प्रयास का भारतीय जनता पार्टी और मैं विरोध करता हूं तो इसलिए वे बौखला गए हैं। एक बात मैं स्पष्ट कर दूं, दिग्विजय सिंह दलित और आदिवासी भाई-बहनों का हक छीनकर तुष्टिकरण करने के प्रयास को भाजपा सफल नहीं होने देगी। जिस प्रकार की भाषा का उन्होंने उपयोग किया है वह ठीक नहीं है। तुष्टिकरण के लिए दिग्विजय सिंह आपका जो प्रयास है, मैं आपके उस पौरुषत्व को भी चैलेंज करता हूं। मैं ऐसे शब्दों का उपयोग तो नहीं करूंगा, जिन छोटे और हल्के शब्दों का आपने उपयोग किया है, लेकिन आपकी मानसिकता दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के अंदर आज भी दिग्विजय सिंह और कांग्रेस तुष्टीकरण कर रही हैहै.
Posted in: bhopal, bhopal news, Uncategorized, अन्य, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, राज्य
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, india, madhya pradesh . india, politics
Leave a Reply