-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आठ नवंबर को पूर्ण चंद्रग्रहण, पढ़िये वैधशाला उज्जैन के मुताबिक कहां-कैसा दिखाई देगा
छह दिन बाद देश में आठ नवंबर को पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा जिसकी अवधि करीब चार घंटे उन्नीस मिनिट की है। उज्जैन की वैधशाला के मुताबिक यह चंद्रग्रहण कहां और कैसा दिखाई देगा, पढ़िये विस्तार से। भोपाल में चंद्रग्रहण आंशिक दिखाई देगा।
उज्जैन की शासकीय जीवाजी वैधशाला के अधीक्षण डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्ता बताते हैं कि इस बार आठ नवंबर को होने वाला ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण हैं। इसका आरंभ दोपहर दो बजकर 38 मिनिट और पांच सेकंड पर होगा औऱ मध्य की स्थिति चार बजकर 29 मिनिट और एक सेकंड पर बनेगी। मध्य की स्थिति बनने पर चंद्रमा का सौ प्रतिशत भाग पृथ्वी की छाया में छिप जाएगा और इससे लाल रंग की रेखा दिखाई देगी। चंद्रग्रहण चार घंटे 19 मिनिट का होगा।
देश और विदेश में यहां दिखाई देगा
पूर्ण चंद्रग्रहण भारत के अलावा उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका, आस्ट्रेलिया, एशिया और उत्तरी प्रशांत महासागर व हिंद महासागर में दिखाई देगा। भारत में यह कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, इंफाल और रांची सहित देश के पूर्वी भाग के कई क्षेत्रों में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा। इन क्षेत्रों में चंद्रोदय शाम पांच बजकर 12 मिनिट के पूर्व होने की वजह से यहां चंद्रग्रहण पूरा दिखाई देगा।
भोपाल में 36 मिनिट आंशिक दिखेगा चंद्रग्रहण
उज्जैन की वैधशाला के अधीक्षक के मुताबिक भोपाल में चंद्रोदय शाम पांच बजकर 36 मिनिट पर होने की वजह से यह शाम छह बजकर 19 मिनिट तक करीब 43 मिनिट आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। उज्जैन में 36 मिनिट आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा जो शाम पांच बजकर 43 मिनिट से छह बजकर 19 मिनिट तक देखा जा सकेगा।
कैसे देख सकेंगे चंद्रग्रहण
वैधशाला अधीक्षक डॉ. गुप्ता के मुताबिक पूर्ण चंद्रग्रहण को कोई भी व्यक्ति कोरीआंखों से भी देख सकता है। इसे टेलीस्कोप व बाइनोक्यूलर से भी देख सकते हैं। उज्जैन में वैधशाला में भी चंद्रग्रहण देखने की व्यवस्था की गई है।




Leave a Reply