-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आठ जवानों का हत्या का आरोपी विकास दुबे कानपुर पहुंचने के पहले ही मरा
उत्तरप्रदेश के कानपुर का दुर्दांत अपराधी विकास दुबे आठ जवानों की हत्या के बाद फरारी काटते हुए मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में जिंदा पकड़ा तो गया लेकिन वह कानपुर पहुंचने के पहले ही मारा गया। उत्तरप्रदेश पुलिस के मुताबिक उसे उज्जैन से लेकर कानपुर जा रही थी कि अचानक एक एक्सीडेंट हुआ और जवान का हथियार छीनने के बाद चकमा देकर भागने की कोशिश में पुलिस की गोलियों से मारा गया। हालांकि पुलिस की यह कहानी किसी के भी गले नहीं उतर रही है क्योंकि घटनास्थल, दुर्घटनाग्रस्त वाहन और वाहन में दुबे के अलावा बैठे सिपाहियों को घटना के कई घंटे बाद तक पुलिस ने आमजन से दूर रखा।
विकास दुबे की मौत के बाद कल तो जो कांग्रेस उसके सुरक्षित मध्यप्रदेश में राजनीतिक संरक्षण के आरोप लगा रही थी और उसके मुठभेड़ में मारे जाने को गलत बता रही है। इसे सुनियोजित हत्या बताया जा रहा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हो या राहुल गांधी सभी ने उत्तरप्रदेश सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इसमें न्यायिक जांच कराने की मांग की गई है। मध्यप्रदेश की राजनीति में भूचाल ला देने वाले इस मामले में मध्यप्रदेश राजनीति की दिशा और दशा दोनों ही बदल गई है।




Leave a Reply