-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आज से MP विधानसभा का मानसून सत्र, लहसुन के साथ पहुंचे कांग्रेस MLA
मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हुआ। इसके पहले दिन आज कांग्रेस विधायकों ने लहसुन उत्पादक किसानों की फसल को सरकार द्वारा खरीदे जाने की मांग को लेकर विधानसभा तक प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस विधायक लहसुन के बोरे लादकर विधानसभा पहुंचे।
विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हुआ जिसमें पहले दिन दिवंगत पूर्व सांसद, विधायकों व गणमान्य लोगों के साथ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही चार अध्यादेश मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय द्वितीय संशोधन, मध्य प्रदेश नगर पालिका संशोधन व द्वितीय संशोधन मध्य प्रदेश भू राजस्व संहिता संशोधन पटल पर रखे जाएंगे।
कांग्रेस विधायक पहुंचे लहसुन के बोरों के साथ
सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने लहसुन उत्पादक किसानों की परेशानियों को लेकर लहसुन के बोरों के साथ प्रदर्शन किया। पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव, लाखन सिंह यादव, पीसी शर्मा, जीतू पटवारी और कुनाल चौधरी कंधों पर बोरों को रखकर विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस विधायकों का कहना था कि विधायकों को जिस तरह भाजपा ने खरीदा है, उसी तरह लहसुन उत्पादक किसानों को फसल की सही कीमत नहीं मिलने का ध्यान रखकर उनकी लहसुन की फसल को भी खरीदे।
लहसुन की उपज को नालियों, नदियों में फेंकने को मज़बूर
पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि किसानों की आय तो दुगनी नहीं हुई, उसकी लागत दुगनी हो गई है। आज किसान को अपनी लहसुन की उपज को नालियों, नदियों में फेंकने को मज़बूर है। आज पेट्रोल, डीजल, उर्वरक के दाम बढ़ गए है, मगर उपज के दाम नहीं बढ़े है ।




Leave a Reply