मध्य प्रदेश में आज से लाड़ली बहना योजना की विधिवत शुरुआत हो रही है जिसमें पात्र करीब सवा करोड़ महिलाओं के खातों में आज सीधे 1000 रुपए पहुंचाए जाएंगे। इसके बाद हर महीने की दस तारीख को इन महिलाओं को 1000 रुपए की राशि खाते में पहुंचना शुरू हो जाएगा। आज जबलपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पात्र महिलाओं से रूबरू होते हुए योजना की राशि का स्थानांतरण करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जबलपुर में लाड़ली बहना योजना की एक हजार रुपए की राशि पात्र सवा करोड़ महिलाओं के खाते में सिंगल क्लिक से डालेंगे। इसके लिए आयोजित कार्यक्रम में सीएम वहां महिलाओं से रूबरू होंगे और शाम को छह बजे ग्राम सभा व शहर में वार्ड कार्यालयों में इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं से चर्चा करेंगे। सीएम ने वीडियो जारी कर महिलाओं को आमंत्रण दिया है।
Leave a Reply