-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
आज गणेश चतुदर्शी, गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

आज गणेश चतुदर्शी है। इसके साथ ही दस दिन तक चला गणेश उत्सव का आज समापन हो रहा है। मुंबई के आसपास के इलाकों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। वहीं, मध्यप्रदेश में इंदौर में विसर्जन चल समारोह में कई आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। भोपाल में भी चल समारोह में गणेश प्रतिमाओं को झांकियों के साथ प्रेमपुरा,खटलापुर घाट में विसर्जन के लिए ले जाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के साथ अपने यहां विराजे गणेशजी को प्रेमपुरा घाट पर विसर्जित किया।मुंबई मेें आयोजित किया जाने वाले भव्य विसर्जन चल समारोह के लिए व्यापक तैयारियां की गईं जिन्हें पूरा कर लिया गया। मुम्बई के प्रमुख समुद्री तटों पर आज भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा। मुम्बई पुलिस ने आज सुचारू यातायात के लिये कई कदम उठाये हैं। मुम्बई शहर में पार्किंग की सुविधा 99 स्थानों पर आज उपलब्ध नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के समय निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए लगभग 50 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती शहर में की जायेगी। इसके साथ-साथ पांच हजार सीसीटीवी कैमरों से भीड़ पर निगरानी रखी जायेगी।
Leave a Reply