-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
आजाद ने कहा दूसरे दलों के विधायकों को अपने साथ कर राज्यसभा में जीतते रहे
कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उन्हें पार्टी राज्यसभा नहीं भेजा बल्कि जम्मू कश्मीर से उन्होंने कांग्रेस को राज्यसभा की सीटें दिलाई। कांग्रेस के पास जब वहां पर्याप्त विधायक संख्या नहीं थी तब उन्होंने कांग्रेस के खाते में राज्यसभा की सीटें दिलाई हैं।
आजाद ने यह बात आज मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर हमला किया और तमाम आरोपों के जवाब दिए। जम्मू कश्मीर में राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए एक प्रत्याशी को 30 विधायकों के वोट की जरूरत होती थी लेकिन कभी कांग्रेस के छह विधायक रहे तो कभी 12 और कभी 17। ऐसे में उन्होंने मात्र चाय के प्याले के सहारे 24 विधायकों से लेकर 18-13 विधायकों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार किया।
आजाद ने कहा कि उन्होंने 52 साल कांग्रेस को दिए हैं। जयराम रमेश अपने कर्नाटक स्टेट में दूसरे दलों के विधायकों के वोट लेकर दिखाएं। आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए नहीं रोये थे बल्कि कांग्रेस की हालत पर रोये थे। उन्होंने कहा कि उन्हें (आजाद को) कोई गाइड नहीं कर सकता बल्कि वे दूसरे दलों को सलाह दे सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहते हुए संगठन का काम भी किया है। उन्हें संगठन में काम करने का अच्छा अनुभव है। वे किसी भी दल में नहीं जाएंगे। आजाद ने कहा कि कांग्रेस में चापलूस ही चल रहे हैं।




Leave a Reply