मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की छिंदवाड़ा में कथा के आयोजन पर वे कांग्रेस के भीतर ही घिरने लगे हैं। आयोजन को लेकर आचार्य प्रमोद ने धीरेंद्र शास्त्री को लंपट कहकर संबोधित किया तो नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने इस तरह के आयोजनों को अनुचित माना है। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का पिछले दिनों आयोजन किया था जिसमें बड़ी संख्या में उनके अनुयायी भी पहुंचे थे। इस आयोजन को लेकर कांग्रेस के आचार्य प्रमोद और मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने अपनी असहमति व्यक्त की है। आचार्य प्रमोद ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जैसे कथावाचकों को लंपट कह दिया था। उन्होंने कहा था कि ऐसे लंपटों के रहमो करम पर नहीं कमलनाथ को करोड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सहयोग से मुख्यमंत्री बनना है। वे भी चाहते हैं कि कमलनाथ मुख्यमंत्री बने। उनकी इस टिप्पणी पर कमलनाथ ने उन्हें नाराजगी भरे लहजे में कहा कि किसी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। आचार्य प्रमोद की टिप्पणी के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के आयोजन पर राजनीति में धर्म के उपयोग को अनुचित बता दिया है। उनका कहना है कि जो भी ऐसा करते हैं वे उससे सहमत नहीं हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा से मध्यप्रदेश में पीपीपी - 03/12/2025
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि प्रदेश में गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का कार्य तेज गति से जारी है।अभी तक मध्यप्रदेश में लगभग 5करोड़ 57लाख गणना पत्रकों का ड - 03/12/2025
भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर भोपाल में बुधवार को गैस राहत मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की उपस्थिति में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में दिवंगत गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न धर - 03/12/2025
Leave a Reply