-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
भाजपा ने करोड़ों हिंदुओं को धोखा दियाः आचार्य प्रमोद

काँग्रेस के स्टार प्रचारक ओर लखनऊ से काँग्रेस के उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम ने चुनावी दौरे के दौरान भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने करोड़ों हिंदुओं को धोखा दिया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस दफ्तर में पत्रकारवार्ता आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला।
आचार्य ने कहा वे भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में आया हुआ हूं। देश की आजादी के बाद ये पहला चुनाव में जिसमे देश के हजारों संत जो हमेशा बीजेपी के साथ रहते थे लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हिन्दू धर्म के नाम पर करोड़ो हिन्दू को धोखा दिया। उन्होंने सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को ढोंगी साध्वी कहा। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि भाजपा ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट दिया।
राम गाय गंगा और धारा 370 के नाम पर धोखा दिया। 2014 में जो वादे किए थे एक भी पूरा नही हुआ। तीन तलाक में आध्यदेश लाये लेकिन राम मंदिर के नाम पर बात नही की। इसलिए संतो ने ये फैसला लिया है कि गांधी के विचारधारा पर चलने वाली कांग्रस का समर्थन किया जाये। पीएम ने स्वर्गीय राजीव गांधी के लिए जो अशोभनीय बात कही है वो भारत की राजनीति में पहले नही हुआ। बाल्मीकि रामायण में ये उलाखे है कि रावण का वध हो गया था तब राम ने कहा था मारने के बाद कटु शब्द का उपयोग नही किया जाता। राजीव गांधी पूर्व प्रधानमंत्री के साथ साथ अमर शहीद हैं। आचार्य ने पीएम मोदी से मांग की है कि वे अपने बयान पर सार्वजानिक माफी मांगे। सनातन धर्म मे एक चीटी की हत्या करने की अनुमति नही है। लोगो की हत्या करने वाले को अपना प्रत्याशी बनाना कहा कि संगत न्याय है.।
Leave a Reply