-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आई. एस. एस. एफ. निशानेबाज़ी विश्व कप फाइनल में भारत को पहला स्वर्ण पदक
नई दिल्ली में आई. एस. एस. एफ. निशानेबाज़ी विश्व कप फाइनल में जीतू राय और हीना सिद्धू की जोड़ी ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
प्रतियोगिता के पहले दिन आज दस मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में जीतू राय और हीना सिद्धू की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता जीतू और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता सिद्धू का मिक्स्ड टीम स्पर्धा में यह तीसरा स्वर्ण पदक है। भारतीय जोडी ने 483 दशमलव चार अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। फ्रांस ने रजत और चीन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत के दीपक कुमार और मेघना सज्जनार चौथे स्थान पर रहे। आई. एस. एस. एफ. विश्व कप में मिक्स्ड टीम स्पर्धा पहली बार आधिकारिक रूप में शामिल की गई है। 2020 में तोक्यो ओलंपिक में मिक्स्ड टीम स्पर्धा शामिल की जायेगी।




Leave a Reply