-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आईपीएस अमग जैन रीथ सेरेमनी में हुए शामिल
मध्यप्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी श्री अगम जैन लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली रीथ सेरेमनी में शामिल हुए। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में प्रत्येक वर्ष ऑल इंडिया पुलिस पार्टी का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के चुनिंदा पुलिस अधिकारी शामिल होते हैं। मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गौरव का विषय है कि यहां के आईपीएस श्री अगम जैन को रीथ सेरेमनी में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हुआ। हॉट स्प्रिंग में शौर्य स्मारक पर शहीद हुए जवानों की स्मृति में ऑल इंडिया पुलिस पार्टी द्वारा सलामी देकर उनके बलिदान को याद किया गया।
लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में 1959 में 10 भारतीय जवान अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए चीनी सैनिकों की गोलियां से शहीद हुए थे । चीन के साथ देश की सीमा की रक्षा करते हुए जो बलिदान दिया गया उसकी स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस भी मनाया जाता है।
उल्लेखनीय है कि हॉट स्प्रिंग समुद्र तल से करीब 16 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जहाँ तक पहुँचना बहुत ही कठिन है। हॉट स्प्रिंग तक पहुँचने में चंडीगढ़ से कुल्लू, कीलांग लेह से फोब्रांग सोंगसालू होते हुए 8 दिन में अक्साई चीन एरिया के नजदीक स्थित हॉट स्प्रिंग तक पहुंचते हैं।
देशभर से ये पुलिस अधिकारी हुए शामिल
सर्व श्री जितेंद्र शुक्ला(ग्रुप लीडर), अगम जैन, रोहित राजवीर, परमजीत नाथ, गौरव जी जेसानी, नरेंद्र बिजारणिया, रोहित डोगरा, के. विजय शंकर, इंगावाले प्रवीण डडसाव, अपूर्वा गुप्ता, नितिन कुशलकर, सुरेश पालरिया, विवेक कुमार, मनीष खत्री, अपराजिता राय, बलराम, तसेवांग दोरजे, आर. लोकेश्वरण, रवि गुप्ता, उदयाकुमार, विनोद सिंह रावत, राकेश कुमार, संदीप आर्य, विमल प्रसाद पांडे, एम. षणमुगम एवं प्रकाश कुमार पंडा सम्मिलित रहे।




Leave a Reply