-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आईपीएस अधिकारी शैलेष सिंह पर प्रापर्टी हड़पने के मां के आरोप, वायरल वीडियो में गुहार
मध्य प्रदेश 1987 बैच के चर्चित वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और विशेष पुलिस महानिदेशक शैलेष सिंह पर प्रापर्टी हड़पने के आरोप सामने आए हैं। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनकी ही मां और बड़े भाई ने लगाए हैं। भाई ने पहले लिखित शिकायत की और आज उनकी मां ने वीडियो में अपने आरोपों को रिकॉर्ड कर उसे वायरल कर दिया है।
आईपीएस के 1987 बैच के शैलेष सिंह पुलिस रिफार्म के विशेष पुलिस महानिदेशक हैं। उनका संपत्ति का पारिवारिक विवाद इन दिनों सड़क पर आ गया है। पहले उनके रिटायर्ड भाई ने भोपाल पुलिस और मानव अधिकार आयोग में संपत्ति विवाद में शैलेष सिंह पर आरोप लगाए और अब उनकी मां के वीडियो वायरल हो रहे हैं। तीन अलग-अलग वीडियो में मां शैलेष सिंह और उनकी बेटी यानी शैलेष सिंह की बहन पर संपत्ति हड़पने की बातें कहती सुनाई दे रही हैं। उनके इन वीडियो में मां खुद को 90 साल की बुजुर्ग बताते हुए हाथ जोड़कर मदद की गुहार भी लगाती दिख रही हैं। वे कह रही हैं कि शैलेष सिंह ने उनसे जबरन पांच लाख रुपए ले लिए और अब उऩकी संपत्ति को हड़पना चाह रहा है।
शैलेष सिंह पहले भी सुर्खियों में रहे
शैलेष सिंह शुरू से ही सुर्खियों में रहे हैं। पहले उनके पिता की वजह से वे सुर्खियों में आते रहे और उनके पिता बेटे के आईपीएस होने का रौब अपने आसपास के लोगों पर दिखाते थे। इससे कई बार भोपाल के टीटीनगर पुलिस थाने को बीच-बचाव करने पहुंचना पड़ा। इसके बाद जब वे पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हुए तब पदस्थापना को लेकर सुर्खियों में रहे तो कभी प्रतिनियुक्ति वाले पदों की दौड़ में रहने के लिए भी चर्चा में रहे।




Leave a Reply