-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के संयोजकों ने पदभार ग्रहण किया
भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग एवं सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त संयोजकों एवं सह संयोजक ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। पदभाग के पश्चात नवनियुक्त संयोजकों ने सोशल मीडिया को लेकर पार्टी की आगामी माह की रणनीति पर विभाग के प्रभारी के साथ चर्चा की।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में शुक्रवार को पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के संयोजक श्री अभिषेक शर्मा, आईटी विभाग के संयोजक श्री अमन शुक्ला, सह संयोजक श्री गौरव विश्वकर्मा ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री एवं आईटी सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी श्री रजनीश अग्रवाल, प्रदेश मंत्री श्री प्रभुदयाल कुशवाह, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, आईटी विभाग के पूर्व संयोजक श्री शिवराजसिंह डाबी के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय, स्व. कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के पश्चात श्री अभिषेक शर्मा, श्री अमन शुक्ला एवं श्री गौरव विश्वकर्मा ने पार्टी नेताओं की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया।
सितंबर माह की रणनीति पर हुई चर्चा
पदभार ग्रहण के पश्चात आईटी विभाग एवं सोशल मीडिया विभाग के संयोजकों ने पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं आईटी सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी श्री रजनीश अग्रवाल के साथ सितंबर माह में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर बैठक में आईटी मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग के पूर्व संयोजक श्री शिवराजसिंह डाबी, श्री पवन दुबे, श्री सोमेश पालीवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply