आईएसआई एजेंट रीवा के उमा प्रताप की मदद से कर रहा था टेरर फंडिंग

पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट ने भारत में रीवा के उमा प्रताप सिंह नामक युवक को हथियार बनाया और दस फीसदी कमीशन का लालच देकर उससे भारत के अपने मददगारों तक राशि ट्रांसफर कराई गई। यूपी एटीएस ने उमा को गिरफ्तार कर टेरर फंडिंग में उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। यूपी एटीएस ने टेरर फंडिंग मामले में रीवा के सेमरिया के युवक उमा प्रताप सिंह उर्फ सौरभ पिता शंकर सिंह को गिरफ्तार किया है।उमा के पास से 15 बैंक पासबुक व 17 एटीएम कार्ड जब्त किए गए जो अलग-अलग बैंक हैं। उमा के नाम के दो खाते भी पुलिस को मिले हैं। उमा ने अलग-अलग नाम के खातों से 14 बार में 5 लाख रुपए अन्य खातों में ट्रांसफर किए। एटीएस उमा को स्थानीय कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ले गई।
सतना से पकड़ा था बलराम को
मालूम हो कि सतना से बलराम सिंह को भी पिछले साल 2017 में टेरर फडिंग के मामले में एमपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि उसने 15 करोड़ की राशि टेरर फंडिंग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today