-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
आईएफएफआई 2016 में इम नोन ताइक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय रूप से विख्यात कोरियाई फिल्म निर्देशक और लेखक, इम नोन ताइक को आज आईएफएफआई 2016 में प्रतिष्ठित लाइफटाईम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अपने लंबे और शानदार कैरियर और कोरियाई विषयों पर अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें कोरियाई सिनेमा का जनक माना जाता है। इम नोन ताइक को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। गोवा में आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री इम ने कहा है कि उन्हें इस सम्मान को प्राप्त करने में बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, लेकिन व्यक्तिगत रूप उन्हें लगता है कि उन्होंने अभी तक अपनी उत्कृष्ट कृति का निर्माण नही किया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार भविष्य में बेहतर फिल्में बनाने के लिए एक संदेश की तरह से है।
उनका कैरियर 5 से अधिक दशकों में फैला है जिसमें उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों का निर्माण किया है। उन्हें 2015 में एशियाई फिल्म पुरस्कारों में भी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।
भारतीय सिनेमा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री इम ने कहा कि उन्हें शाहरूख खान का काम और 3 इंडियट और स्लमडॉग मिलेनियर फिल्में पसंद हैं।




Leave a Reply