-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
आँगनवाडी के टीएचआर पैकेट खरीदने वाले दुकानदार पर एफआईआर दर्ज
प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास श्री अनुपम राजन ने बताया है कि आँगनवाडी के हितग्राहियों के उपयोग के लिये प्रदाय दलिया को आटा चक्की पर बेचने की शिकायत पर 6 आँगनवाडी कार्यकर्ताओं को पद से हटाने की कार्यवाही की गई है। इन कार्यकर्ताओं के नाम कु. रानी मालवीय, श्रीमती गुलबशा खान, श्रीमती मेहरून्निसा खान, श्रीमती नीलिमा यादव, श्रीमती फरहत जहां, श्रीमती अस्मत सुल्तान, श्रीमती सना खान और श्रीमती तस्किम खान हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती सपना साहू को शो-कॉज नोटिस जारी करने और दो वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही की गई है।
राजन ने बताया कि विभागीय अधिकारियों की शिकायत पर आँगनवाडी के पूरक पोषण आहार पैकेट खरीदने वाले दुकानदार मुफ्तार अली चक्की वाले पर भी पुलिस प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
आयुक्त श्री राजन ने कहा है कि आँगनवाडी केन्द्रों पर बच्चों और महिलाओं को बाँटा जाने वाला पूरक पोषण आहार सिर्फ हितग्राही के उपयोग के लिए है। इसका दुरूपयोग करने अथवा बेचे जाने की स्थिति में खरीददार और बेचने वाले, दोनों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी आँगनवाडी केन्द्रों में यह जानकारी चस्पा की जायेगी कि पूरक पोषण आहार बेचना और खरीदना, दोनों गैर-कानूनी है। इसका उल्लंघन करने पर सजा होगी। श्री राजन ने सभी परियोजना अधिकारियों को टीएचआर का दुरूपयोग रोकने तथा पात्र हितग्राहियों को ही पूरक पोषण आहार वितरित कर इसका सदुपयोग करने के निर्देश दिए है।




Leave a Reply