-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अफ़साने का अफ़साना 13 फरवरी, 2021 को भोपाल में
मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा अफ़साना एवं उपन्यास पर आधारित अफ़साने का अफ़साना दिनांक 13 फरवरी, 2021 को मुल्ला रमूज़ी संस्कृति भवन, भोपाल में आयोजित है। इस अवसर पर संचालक, संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डाॅ0 नुसरत मेहदी ने बताया कि अफ़साने का अफ़साना दो सत्रों में आयोजित होगा। प्रथम सत्र सुबह 11ः00 बजे आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता पद्मश्री मेहरुन्निसा परवेज़, भोपाल करेंगी। सुश्री इशरत नाहीद-लखनऊ, श्री महमूद मलिक-भोपाल और श्री शायान कुरैशी-भोपाल अपने-अपने अफ़साने सुनायेंगे। प्रथम सत्र का संचालन श्री महमूद मलिक करेंगे।
द्वितीय सत्र दोपहर 2ः00 बजे प्रारम्भ होगा। इस सत्र की अध्यक्षता श्री नईम कौसर करेंगे। सुश्री अफ़्शाँ मलिक-अलीगढ़, श्री निसार राही-भोपाल एवं सुश्री शिफ़ाली पाण्डेय-भोपाल अपने अफ़साने सुनायेंगे। इस सत्र का संचालन सुश्री इशरत नाहीद करेंगी।
डाॅ0 नुसरत मेहदी ने सभी रसिकजनों, शायरों, अदीबों, लेखकों, कलाकारों एवं विद्यार्थियों से इस आयोजन में शिरकत की अपील की है। कोविड-19 के लिये जारी दिशा निर्देशों का पालन आवश्यक होगा




Leave a Reply