-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
अवैध हथियार की खरीद फरोख्त में लिप्त तस्कर सहित पाँच गिरफ्तार
जबलपुर की अधारताल पुलिस ने अवैध हथियार की तस्करी में लिप्त आरोपी सहित पाँच को देशी पाँच पिस्टल एवं 10 कारतूस के साथ पकड़ा है। 23 दिसम्बर को मुखबिर की सूचना पर चूहा उर्फ विवेक पाण्डे को अधारताल तालाब के पास पिस्टल खोंसे पकड़ा।
पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम विवेक उर्फ चूहा पाण्डे उम्र 20 वर्ष निवासी वैलकम कालोनी पटेल नगर सुहागी का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी कमर में लोडिड देशी पिस्टल खोंसे हुये मिला। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल तथा दो कारतूस जब्त करते हुये सघन पूछताछ करने पर अंशुल पाण्डे निवासी सुहागी, निर्भय उर्फ आदित्य निवासी संजय नगर, अंकित उर्फ पौआ पटेल निवासी पुराना कंचनपुर, तथा एक 16 वर्षीय किशोर को एक-एक पिस्टल और दो-दो कारतूस 25 से 30 हजार रूपये में बेचना बताया। आरोपियों के कब्जे से एक-एक देशी पिस्टल एवं दो-दो कारतूस जब्त करते हुये उनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पूछताछ में विवेक उर्फ चूहा पाण्डे ने उपरोक्त हथियार खण्डवा से 10 से 15 हजार रूपये में खरीदकर लाना स्वींकार किया। पकड़े गये आरोपियों में अपचारी बालक को छोडकर सभी अपराधी प्रवृत्ति के हैं, पूर्व में अंकित उर्फ पौआ के विरूद्ध एन.एस.ए. के तहत कार्यवाही भी की जा चुकी है।
पकड़े गये आरोपी विवेक पाण्डे उर्फ चूहा के विरूद्ध 12 अपराध हत्या का प्रयास, अवैधवसूली, आर्म्स एक्ट के, अंकित पटेल उर्फ पौआ के विरूद्ध 18 अपराध हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, तोडफोड, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट के, आदित्य उर्फ निर्भय कनौजिया के विरूद्ध 9 अपराध हत्या का प्रयास, बलवा कर मारपीट, तोडफोड के, अंशुल पाण्डे के विरूद्ध 2 अपराध मारपीट के पंजीबद्ध होकर न्यायालय मे विचाराधीन है। अपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा, उप निरीक्षक श्री अनिल कुमार, श्री भरत सिंह, श्री महेन्द्र जैसवाल, प्रधान आरक्षक श्री राजेश वर्मा, श्री संतोष पाण्डे, आरक्षक श्री मोहन सिंह, श्री देवेन्द्र सिंह, श्री रीतेश शुक्ला, श्री पवन तिवारी, श्री संतूलाल उइके की सराहनीय भूमिका रही।




Leave a Reply