अलका लाम्‍बा पर दिल्‍ली में राजघाट के पास अज्ञात व्‍यक्तियों का हमला किया।

दिल्‍ली के चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी विधायक अलका लाम्‍बा पर आज सवेरे राजघाट के निकट मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के दौरान एक अज्ञात व्‍यक्ति ने हमला किया। उनके सिर पर चोट आई है। सुश्री लाम्‍बा ने कहा कि मादक पदार्थों का कारोबार पुलिस की नज़रों के सामने ही चल रहा है। उन्‍होंने आशा की कि पुलिस इस हमले की छानबीन करेगी।

मैं कोई शॉप बंद करवाने के लिए वहां नहीं गयी थी। कल के मेरे ट्वीटर से है कि 9 अगस्‍त क्रांति दिवस नशामुक्ति को लेकर हमने मनाना है और प्राचीन हनुमान मंदिर के पास, यमुना बाजार, के इर्द-गिर्द कश्‍मीरी गेट है वहां बड़ी तादात में लोग वहां नशा करते दो ढाई हजार लोग आपको वहां पर दिख जाएंगे। तो मुझे लगता सबसे पहला नुकसान उनका है जिनके अवैध नशे के धंधे से कमाई आ रही थी। दूसरा ये लोग जिनको लगता है कि अगर सब यहां से हट जाएंगे तो इनकी दुकानदारी, इनका व्‍यापार भी बंद हो सकता है तो मुझे लगता है कि यह हमला उनकी तरफ से था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today