-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
अर्जुनसिंह की प्रतिमा अनावरण में राजनीतिक-पारिवारिक गिले-शिकवे भूले, एक मंच पर दिखे
आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह दाऊ साहब की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर एक मंच पर ऐसा अद्भूत दृश्य नजर आया है जिसमें लोग राजनीतिक-पारिवारिक गिले-शिकवे को भूलकर एकसाथ एक मंच पर बैठे दिखे। मंच पर घोर विरोधी राजनीतिक दल भाजपा-कांग्रेस के नेता थे तो दाऊ साहब के परिवार के वे लोग भी थे जिनके रिश्ते में कड़वाहट ज्यादा घुल चुकी है। मंच पर इतने विरोधाभासी विचारधारा, संबंधों के बावजूद दाऊ साहब के कामों को सभी ने एक स्वर में मुक्तकंठ से सराहा।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के निधन के बाद उनकी प्रतिमा की स्थापना उनके सालों निवास रहे शिवाजी नगर सी-19 के पास व्यापम चौराहा पर आज हो गई। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीडीए के उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल पहुंचे थे तो कांग्रेस की ओर से अर्जुन सिंह के राजनीतिक शिष्य दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री आरिफ अकील, पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद के अलावा दाऊ साहब के पुत्र पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और पुत्री बीना सिंह, उनके मामा पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मंचासीन थे।
विरोधाभासी विचारधारा-नाजुक पारिवारिक संबंध
बहुत कम अवसर होते हैं जब विरोधाभासी विचारधारा के नेता एक मंच पर होते हैं और मंच से किसी भी तरह का किसी के लिए कोई आपत्तिजनक बयान नहीं होता। सीएम चौहान ने जहां अर्जुन सिंह के पंजाब में राज्यपाल के रूप में पहुंचकर वहां शांतिबहाली और मध्य प्रदेश में डकैतों के आत्मसमर्पण के कामों की सराहना की है तो अजय सिंह ने अपने पिता के लिए अतिथियों द्वारा व्यक्त किए गए उद्गारों पर आभार माना। अजय सिंह के उनकी बहन बीना सिंह व मामा राजेंद्र सिंह से नाजुक पारिवारिक संबंधों की झलक मंच पर नजर नहीं आई।




Leave a Reply