-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
अमित शाह का दौरा प्रदेश के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगाः सीएम चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश के अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं। उनका यह दौरा मध्य प्रदेश की प्रगति और कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश का यह सौभाग्य है कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक भोपाल में होने जा रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी शामिल होने आ रहे हैं। इसमें अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, किसान कल्याण, महिला-बाल के विरुद्ध अपराध की विवेचना, आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद-नक्सलवाद की रोकथाम के लिए व्यापक विचार विमर्श होगा। इसका लाभ चारों राज्यों को मिलेगा। वे कुशाभाऊ ठाकरे के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर देश की नई शिक्षा नीति पर भी आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे जिसमें विद्वान अपने-अपने विचार रखेंगे।
चौहान ने कहा प्रदेश को अमित शाह नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के कैंपस का भूमिपूजन भी करेंगे। इसमें हजारों विद्यार्थी पढ़ाई करेंगे। अभी चार कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। कैंपस बनने के बाद बीस नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे। प्रदेश के पुलिस, लोक अभियोजक, न्यायाधीश आदि इसमें फोरेंसिक साइंस की विभिन्न विधाओं की बारीकियों को गहराई से जान सकेंगे। इससे लोगों को रोजगार की संभावनाएं भी बनेंगी। शाह मध्य प्रदेश पुलिस के थानों, पुलिसकर्मियों के आवासों के लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।




Leave a Reply