-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
अभियान के रूप में कोरोना वैक्सीनेशन कार्य हो, एक भी डोज व्यर्थ न हो: शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वैक्सीन कोरोना के विरूद्ध सुरक्षा चक्र का कार्य करता है। प्रदेश में अभियान के रूप में वैक्सीनेशन का कार्य किया जाए। इस कार्य में ग्राम, शहर, कस्बों में कार्यरत क्राइसिस मैनेजमेंट समूह सहित समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन अत्यधिक महत्वपूर्ण है, अतः ऐसे प्रयास किए जाएं कि वैक्सीन का एक भी डोज व्यर्थ न हो। चौहान ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन लगवाने के लिए पूर्व पंजीयन की आवश्यकता नहीं होगी। ग्रामीणजन वैक्सीनेशन केन्द्र पर सीधे जाकर वैक्सीन लगवा सकेंगे। शहरी क्षेत्रों में सायं चार बजे के बाद शेष वैक्सीन बिना पूर्व पंजीयन के लगवाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज निवास से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वैक्सीनेशन कार्य की समीक्षा की। ऑफ लाइन डोज लगवाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आई.डी. आदि मान्य बिना पूर्व पंजीयन के ऑफ लाइन कोरोना का वैक्सीन लगवाने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता नहीं होगी। वोटर आई.डी. और ड्राइविंग लाइसेंस आदि भी मान्य होंगे।
प्राथमिकता समूह भी बनाएं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि 18़ के वैक्सीनेशन में प्राथमिकता समूह भी बनाए जाएं। ऐसे लोगों को पहले वैक्सीन लगाया जाए, जो अधिक लोगों के संपर्क में आते हैं। इनमें हाथ ठेले वाले, फेरी वाले आदि को शामिल किया जा सकता है। छोटे बच्चों के माता-पिता को भी प्राथमिकता समूह में रखा जा सकता है।
जागरूकता अभियान चलाया जाए, भ्रान्तियाँ दूर करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि कोरोना के सुरक्षा चक्र के रूप में वैक्सीन के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा वैक्सीन के संबंध में भ्रान्तियों को दूर किया जाए। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वैक्सीन बहुत आवश्यक है।
विभिन्न वैक्सीन की स्थिति
प्रदेश को अभी कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड वैक्सीन प्राप्त हो रहे हैं। इनके अलावा राज्य सरकार स्पूतनिक (डॉ रैड्डीज लैब) वैक्सीन प्राप्त करने के प्रयास कर रही है। जॉनसन एण्ड जॉनसन वैक्सीन, जिसका केवल एक डोज लगेगा भारत में बनेगी। फाइजर एवं मॉडर्ना वैक्सीन संबंधित कंपनियों द्वारा सीधे केन्द्र सरकार को प्रदान की जाएगी। जाइडस कैडिला वैक्सीन, जिसके तीन डोज लगेंगे को अभी विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इमरजेंसी यूज ऑथराईजेशन नहीं दिया है।




Leave a Reply